Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में मिलेट फूड स्टॉल लगाकर छात्रों को किया गया जागरुक

Advertisement
Advertisement
Garhwa: गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल क्षेत्र में मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से परियोजना कन्या उच्च विद्यालय रंका में शनिवार को मिलेट फूड स्टॉल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया. रंका प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि मोटे अनाज (मिलेट्स) पोषक तत्वों के लिए पावर हाउस होते हैं. इसके अलावा, बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मोटे अनाज के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है. शिक्षक सत्येन्द्र कुमार रजक ने बताया कि हमें फास्ट फूड से दूर रहना चाहिएं. ये हमारे शरीर को कमजोर बनाते हैं. पहले के लोग मोटे अनाज का सेवन करते थे. इसलिए वे ज्यादा दिन जीवित भी रहते थे. उन्होंने कहा कि मोटे अनाज वजन कम करने और उच्च रक्तचाप में मददगार होते हैं. इनका आम तौर पर फलियों के साथ सेवन किया जाता है, जो प्रोटीन युक्त होता है. शिक्षक उज्जवल कुमार चौबे व भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष इंद्रदेव कुमार ने भी इस दौरान अपने विचार रखें. मौके पर शिक्षिका आशा कुमारी, सोनाली कुमारी, शिक्षक सुरेन्द्र कुमार व सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-prince-khan-ventures-into-banned-thai-mangur-business/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान ने प्रतिबंधित थाई मांगुर के व्यवसाय में डाला हाथ
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही