Ranchi News: झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का बुधवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. सुमित्रा कच्छप की पोस्टिंग गिरिडीह जिला बल में थी. वर्तमान में वह झारखंड हाईकोर्ट, रांची में गिरिडीह जिला बल की कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त थीं.
जानकारी के अनुसार, डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें -
महिला दारोगा के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस अधिकारियों और उनके सहकर्मियों ने सुमित्रा कच्छप के निधन पर गहरा दुख जताया.
राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम सलामी
प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुमित्रा कच्छप के पार्थिव शरीर को रांची पुलिस लाइन लाया जाएगा. यहां झारखंड पुलिस की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

