Search

 
 
 

70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में झारखंड के सुभाष उरांव ने जीता दो ब्रॉन्ज

Ranchi News : सुभाष ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया. 15 नवंबर को आयोजित 800 मीटर दौड़ के फाइनल में उन्होंने 1 मिनट 55.85 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता. वहीं, 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में 4 मिनट 03.38 सेकंड का समय दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया. इस तरह सुभाष ने एक ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो व्यक्तिगत रजत पदक अपने नाम किए.
 
सुभाष उरांव

Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (SGFI) 2026-27 में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर-17 बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के सुभाष उरांव ने दो रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सुभाष ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया. 15 नवंबर को आयोजित 800 मीटर दौड़ के फाइनल में उन्होंने 1 मिनट 55.85 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता. वहीं, 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में 4 मिनट 03.38 सेकंड का समय दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया. इस तरह सुभाष ने एक ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो व्यक्तिगत रजत पदक अपने नाम किए.

 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है. झारखंड एथलेटिक्स दल के टीम मैनेजर ज्ञान प्रकाश ठाकुर और कोच रामानंद घोष के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

 

सुभाष उरांव की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई दी है. सभी ने उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही