Search

 
 
 

सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, PMO के एक अधिकारी के इशारे पर भाजपा का IT सेल उन्हें वल्गर ट्वीट्स भेज रहा है

 

सारे ऑपरेशन की देखरेख पीएमओ खुद कर रहा है, यही वजह है कि पीएम मोदी से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं बदल सका.  

 

NewDelhi :   पीएमओ के अधिकारी हीरेन जोशी के इशारे पर भाजपा का आईटी सेल सुब्रमण्यम स्वामी को निशाना बना रहा है. फेक आईडी बनाकर उन्हें वल्गर ट्वीट्स भेजे जा रहे हैं. भाजपा  सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने यह आरोप लगाया है.  उन्हें लगता है कि भाजपा का आईटी सेल फेक आईडी के जरिए उन्हें निशाने पर ले रहा है. स्वामी  ने कहा कि साल भर से चल रहे सिलसिले को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को भी अवगत कराया था, लेकिन   ट्वीट्स के जरिए उन पर अभद्र टिप्पणी करने का सिलसिला नहीं रुक रहा है.

स्वामी ने कहा कि उन्होंने सारे ट्वीट्स जमा कर पीएम मोदी को भेज दिये थे. स्वामी के अनुसार सरकार की आलोचना करने के कराण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. कहा कि सारे ऑपरेशन की देखरेख पीएमओ खुद कर रहा है. यही वजह है कि पीएम मोदी से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं बदल सका.  

स्वामी अक्सर सरकार पर हमलावर होते रहे हैं

जान लें कि  स्वामी अक्सर सरकार पर हमलावर होते रहे हैं. कई बार वो पीएम मोदी को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते. चीन को लेकर उन्होंने सीधा मोदी पर भी हमला किया था. इससे पहले पेट्रोल की कीमतों पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. सरकार उनके इस तरह के तेवरों से परेशान भी हो रही है और इसकी काट के लिए नए रास्ते तलाश कर रही है.

मुद्दों से भटकी पार्टी तो खुले तौर पर आलोचना करूंगा

हाल ही में स्वामी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने तेवर दिखाए थे. उन्होंने उत्तराखंड सरकार के एक ताजा फैसले को लेकर कहा कि मुद्दों से भटकी पार्टी तो खुले तौर पर आलोचना करूंगा. उन्होंने अमित शाह पर तंज करते हुए यह भी कहा कि गडकरी व राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्टी फोरम पर बात होती थी, लेकिन अमित शाह के अध्यक्ष बनने के बाद बाद चीजें बदली हैं. 

दरअसल स्वामी ने यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फैसले का स्वागत करते हुए कही. रावत ने अपने पूर्ववर्ती सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक बड़े फैसले को पलटने की घोषणा की है.सीएम रावत ने कहा था कि राज्य के केदारनाथ, बदरीनाथ समेत 51 प्रमुख मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करेंगे. स्वामी ने उनके इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि यही कारण है कि भाजपा का भविष्य बाकी दलों से बेहतर है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही