Search

 
 
 

Jamtara News: सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, डीसी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

झारखंड शिक्षा परियोजना, जामताड़ा के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: झारखंड शिक्षा परियोजना, जामताड़ा के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह तथा उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के स्वागत गीत और बैंड पार्टी की अगुवाई में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई.

Uploaded Image

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम वर्क ही सफलता की असली कुंजी हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपने विद्यालय, प्रखंड तथा जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन सकारात्मक सोच और अलग तरीके से मेहनत करने वाले खिलाड़ी ही नई पहचान बनाते हैं. साथ ही कोचों से बच्चों को तकनीकी रूप से बेहतर प्रशिक्षण देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने खिलाड़ियों से चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया.


दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही