Search

 
 
 

Latehar News: बरवाडीह में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार से प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गया है. रेलवे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों ने खिलाड़ि‍यों से परिचय प्राप्त कर किया.
 
Latehar News

Latehar: जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार से प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गया है. रेलवे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों ने खिलाड़ि‍यों से परिचय प्राप्त कर किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी  व शिक्षक आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. खेलों में हार जीत लगी रहती है, सबसे बड़ी बात खेलों में भाग लेना है. उन्होंने अनुशासन से खेलने की बात कही. कहा कि सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करती है. 

 

Uploaded Image

 

प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मंगरा स्कूल और गाड़ी स्कूल की टीमों के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.  इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग, विद्यालयों के शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही