Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बन रही घटिया शराब, नई नीति करेंगे लागू– मंत्री जगरनाथ महतो

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध सह शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने य़ह माना है कि राज्य में घटिया शराब का उत्पादन किया जा रहा है. जिससे झारखंड के राजस्व को चूना लग रहा है. मंत्री ने कहा कि नई नीति लागू कर हो रहे घटिया शराब उत्पादन को रोका जायेगा. ताकि शराब माफियाओं पर लगाम लगाया जा सके. इसे भी पढ़ें - एलआईसी">https://lagatar.in/anchor-investors-shortlisted-for-lic-ipo-shares-can-be-availed-at-30-discount/">एलआईसी

आईपीओ के लिए एंकर इन्वेस्टर्स शॉर्टलिस्ट, 30 फीसदी डिस्काउंट में मिल सकते हैं शेयर

स्वत: संकल्प लेकर शराब ना पिये 

झारखंड में बिहार के तर्ज पर शराबबंदी करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बिहार में भी शराब बंदी लागू है, लेकिन वहां दो नंबर की शराब पीकर लोगों की जान जा रही है. ऐसे में झारखंड में शराबबंदी लोगों को स्वत: करनी पड़ेगी, अपने आप अगर संकल्प लेकर शराब ना पिये तो शराबबंदी हो जाएगी.  हम बिहार जैसा स्थिति झारखण्ड में पैदा नहीं करना चाहते हैं. जहां लोगों को दो नंबर की शराब पीकर जान गंवानी पड़ी. उन्होंने कहा कि शराब के निर्माण में कई माफियां शामिल है, हम नयी नीति लाये हैं, जिससे राजस्व को नुकसान नहीं होगा. इसे भी पढ़ें - जेएनयू">https://lagatar.in/new-chapter-added-to-jnu-controversy-hindu-sena-waved-saffron-flag-at-the-main-gate-pasted-saffron-jnu-poster/">जेएनयू

विवाद में नया अध्याय जुड़ा, हिंदू सेना ने मुख्य गेट पर लहराया भगवा झंडा, भगवा जेएनयू का पोस्टर चिपकाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही