Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में सक्सेस हब कोचिंग संस्थान का उद्घाटन, संजय सेठ ने किया शुभारंभ

Ranchi: लालपुर स्थित हरिओम टॉवर में आज “सक्सेस हब” कोचिंग संस्थान का उद्घाटन संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री) के द्वारा संपन्न हुआ. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य लोगों की उपस्थिति रही.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: लालपुर स्थित हरिओम टॉवर में आज “सक्सेस हब” कोचिंग संस्थान का उद्घाटन संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री) के द्वारा संपन्न हुआ. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य लोगों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री के स्वागत से हुई. संस्थान की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया. इसके बाद मंत्री ने फीता काटकर औपचारिक रूप से संस्थान का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

अपने संबोधन में संजय सेठ ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है. उन्होंने “सक्सेस हब” की पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

“सक्सेस हब” 3rd फ्लोर, शॉप नंबर 312, हरिओम टॉवर, सर्कुलर रोड लालपुर में है. यहां कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को CBSE, ICSE और JAC बोर्ड के सभी विषयों की पढ़ाई अनुभवी व दक्ष शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, JEE, SSC, बैंकिंग, रेलवे आदि की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं भी संचालित होंगी.

 

संस्थान में स्मार्ट क्लास, साप्ताहिक टेस्ट, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और विषय ज्ञान में वृद्धि हो सके. आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है.

 

प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी मजबूत करना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही