Search

 
 
 

चंद्रयान-3 की सफलताः देश के साथ-साथ मेकॉन के लिए भी गौरव का क्षण

 
Nilay Singh Ranchi: मेकॉन ने चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरे देश को बधाई दी है. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तहत एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम है जिसका प्रधान कार्यालय रांची में है. मेकॉन ने इसरो के लिए दूसरे लॉन्चिंग पैड का डिजाइन और निर्माण किया, जहां से चंद्रयान 3 ने उड़ान भरी और सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा. चंद्रयान-3 मिशन का रांची से गहरा नाता है. इसी पैड से चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था. डिजाइन और निर्माण के समय, मेकॉन के लगभग 40 इंजीनियरों की एक कोर टीम ने अन्य सपोर्ट टीमों के साथ परियोजना पर काम किया. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-directs-dgp-to-appear-in-court/">झारखंड

HC ने DGP को कोर्ट में उपस्थित होने का दिया निर्देश
मेकॉन ने इस प्रोजेक्ट पर 1999 में काम करना शुरू किया था और 2003 में इसे पूरा किया. मेकॉन के अनुभवी कोर टीम के सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट पर दिन-रात काम किया. इस लॉन्चिंग पैड का डिजाइन बेहद आधुनिक और टिकाऊ है. 2003 से लगातार काम करते हुए यह अगले 25- 30 साल तक काम कर सकता है. मेकॉन के अधिकारी और कर्मचारी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और आज चंद्रयान-3 मिशन की सफलता ने मेकॉन के इंजीनियरों का मनोबल और बढ़ा दिया है. उनका कहना है कि इस अनुभूति को शब्दों में बयान करना मुश्किल है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/six-member-team-of-council-will-come-to-settle-the-dispute-of-dhanbad-bar-association/">धनबाद

बार एसोसिएशन का विवाद सुलझाने आएगी कांउसिल की छह सदस्यीए टीम
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को मेकॉन के इंजीनियरों ने लाइव देखा और जैसे ही लैंडर ने चंद्रमा की सतह को छुआ, सभी को गर्व और खुशी की अनुभूति हुई. इस मौके को यादगार बनाने के लिए मेकॉन ने 4 सेल्फी प्वाइंट लगाए हैं. एक मेकॉन मुख्यालय के पास, दो जेवीएम श्यामली में और एक इस्पात अस्पताल में. ये सेल्फी पॉइंट अभी कुछ दिनों तक अपनी जगह पर बने रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस यादगार सफलता से जुड़ सकें और खुद को इससे जोड़ सकें. मेकॉन के अधिकारियों ने विक्रम की लैंडिंग को लाइव देखा और इस पल का यादगार बनाया. इस मौके पर कार्यपालक निर्देशक संजय कुमार सिन्हा के अलावा, आशा वजीर, देबाशीष वर्मा, एस सामंता, निशीथ कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही