Search

 
 
 

भारत मंडपम में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को सुदेश महतो ने बताया शर्मनाक

Ranchi/New Delhi: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस कृत्य को शर्मनाक, निंदनीय और अस्वीकार्य बताया.
 

Ranchi/New Delhi: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस कृत्य को शर्मनाक, निंदनीय और अस्वीकार्य बताया.

 

सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस ने इस घटना के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि उसे देश की गरिमा और प्रतिष्ठा की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार देश की छवि को क्षति पहुंचाने वाले बयान देते रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक नेता, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, नवोन्मेषक और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और उसकी दिशा पर ऐतिहासिक चर्चा हो रही है. भारत द्वारा इस समिट के सफल आयोजन और नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है.

 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की पहल को वैश्विक स्तर पर मिल रही प्रशंसा कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन का इस्तेमाल राजनीतिक विद्वेष और कुंठा निकालने के लिए करना अत्यंत अशोभनीय है.

 

उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि और गरिमा के प्रश्न पर दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने की परंपरा रही है. लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा लगातार देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो देश के भविष्य के लिए उचित नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही