Search

 
 
 

निष्पक्ष व भयमुक्त निकाय चुनाव कराना आयोग व पुलिस की जिम्मेदारी: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराना निर्वाचन आयोग तथा पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराना निर्वाचन आयोग तथा पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने जनता से 23 फरवरी को होने वाले मतदान में निर्भीक होकर भाग लेने की अपील की.

 

साहू ने आरोप लगाया कि तीन वर्षों की देरी के बाद राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने और राज्य पुलिस की निगरानी को लेकर आशंका जताते हुए लोकसभा-विधानसभा चुनाव की तर्ज पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग दोहराई.

 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को लेकर पार्टी ने लिखित ज्ञापन भी दिया है. साहू ने पुलिस प्रशासन से पद और वर्दी की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह करते हुए किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचने की चेतावनी दी.

 

साहू ने दावा किया कि जनसंपर्क के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश दिखा है और मतदाता बदलाव के मूड में हैं. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भले दलीय आधार पर न हो, लेकिन जनता इसे सरकार के कामकाज पर जनमत के रूप में देख रही है. 

 

प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक तथा प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही