Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अबुआ राज हो गया बबुआ राज में परिवर्तित- सुदेश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भगवान बिरसा मुंडा ने नारा दिया था अबुआ दिशुम अबुआ राज वर्तमान सरकार इस नारे के विपरीत कार्य कर रही है. ग्राम सभा को दरकिनार कर अबुआ आवास का निर्णय बबुआ कर रहे हैं. कथित अबुआ के बबुआ ने भगवान बिरसा की परिकल्पना को ध्वस्त कर अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों के चिन्हितकरण में ग्राम सभा को कमजोर करने का काम किया है. हर गांव से अबुआ आवास योजना के चयन में शिकायत देखने को मिल रही है. अबुआ राज बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है. उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने अड़की प्रखंड अंतर्गत सरगेया पंचायत के कोटा बाजार प्रांगण में करोड़ों झारखंडियों के मान-सम्मान और गौरव के प्रतीक बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान कही. इसे पढ़ें- थोपे">https://lagatar.in/politics-does-not-work-on-imposed-ideas-do-not-let-corruption-become-etiquette-sudesh/">थोपे

गए विचारों से राजनीति नहीं चलती, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार ना बनने दें- सुदेश

बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत

सुदेश कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार, साहस, संघर्ष और संकल्प को आत्मसात कर राज्य को प्रगति के पथ पर लेकर जाना हर प्रदेशवासियों का दायित्व है. बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत. झारखंड में 23 सालों में झारखंड ने क्या हासिल किया और सफर कितना बाकी है, इसे लेकर बहस, विश्लेषण होता रहता है. ग्राम सभा को मजबूती देने, महिलाओं और युवाओं के हक अधिकार की लड़ाई हमने लड़ी है. राज्य को सकारात्मक नेतृत्व की आवश्यकता है. भगवान बिरसा मुंडा जी के सपनों को धरातल पर उतारने के युवाओं को सामाजिक के साथ साथ राजनीतिक जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी होगी. प्रतिमा अनावरण के बाद कोटा ग्राम निवासी तुलसी मुंडा के घर पर सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की पारंपरिक भोजन किया. उन्होंने कहा कि यह भोजन हमारी पहचान है. हमें इसे राष्ट्रीय के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें- विपक्ष">https://lagatar.in/opposition-has-no-alternative-to-modi-hence-doing-politics-on-electoral-bond-bjp/">विपक्ष

के पास मोदी का विकल्प नहीं, इसलिए Electoral Bond मुद्दे पर राजनीति कर रहा : भाजपा का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही