Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सुदेश महतो बरसे, बोले- संवाद की मेज पर संवेदना और सड़क पर दमन

Ranchi : विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलनरत JPSC अभ्यर्थियों और छात्रों पर की गई कार्रावई को लेकर सुदेश महतो ने सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इससे सरकार का दौहरा चरित्र उजागर हो रहा है. सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने छात्रों से संवाद के लिए तीन मंत्रियों को नामित किया था. मुख्यमंत्री ने भी युवाओं की भावनाओं के साथ खड़े होने और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलनरत JPSC अभ्यर्थियों और छात्रों पर की गई कार्रावई को लेकर सुदेश महतो ने सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इससे सरकार का दौहरा चरित्र उजागर हो रहा है. सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने छात्रों से संवाद के लिए तीन मंत्रियों को नामित किया था. मुख्यमंत्री ने भी युवाओं की भावनाओं के साथ खड़े होने और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था. 

 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के प्रतिनिधि छात्रों से संवाद कर रहे हों और कुछ ही समय बाद उन्हीं छात्रों पर कार्रवाई की जाए, तो ऐसी सरकार को संवेदनशील कैसे कहा जा सकता है?


सुदेश महतो ने मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचकर घायल और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि कई युवा अस्पताल में उपचाराधीन हैं. किसी के सिर में गंभीर चोट है तो किसी के हाथ-पैर घायल हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की आंखों में आक्रोश के साथ-साथ व्यवस्था के प्रति गहरा अविश्वास और निराशा भी दिखाई दे रही है.


छात्रों से मुलाकात के बाद सुदेश महतो के नेतृत्व में आजसू पार्टी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया. 

 

सुदेश महतो ने कहा कि युवा अपने भविष्य से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं. वे कोई अपराध नहीं कर रहे हैं. उनकी मांग न्याय, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था की है, न कि टकराव की.


आजसू अध्यक्ष ने सरकार से समाधान का मार्ग अपनाने की अपील की. साथ ही स्पष्ट किया कि आजसू पार्टी छात्रों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है. सुदेश महतो ने कहा कि यह लड़ाई केवल छात्रों की नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं और राज्य के भविष्य की लड़ाई है.

 

आजसू ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

आजसू पार्टी ने सरकार से मांग की कि घायल छात्रों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और छात्रों की न्यायोचित मांगों पर संवाद कर समाधान निकाला जाए.

 

इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय प्रमुख प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव मोहसिन खान, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही