Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिराग पासवान से मिले सुदेश महतो, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi: नई दिल्ली में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाक़ात की. चिराग पासवान के कार्यालय में हुई इस मुलाक़ात में बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर एक–दूसरे को बधाई दी गई.

 

बैठक के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, क्षेत्रीय विकास और केंद्र–राज्य सहयोग को मजबूत करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने राज्य के ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों के विकास को लेकर संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया.

 

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे. चिराग पासवान ने चौधरी को आश्वस्त किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए मंत्रालय के माध्यम से विशेष योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही