Ranchi News: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे सभी विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें -
सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हो गया था. उनके निधन के बाद इन विभागों के आवंटन को लेकर सरकार ने अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है. इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पास रहे विभाग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही संभाल रहे हैं. यानी फिलहाल दोनों पूर्व मंत्रियों के विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

