Search

 
 
 

ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज व बिलिंग को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

Ranchi News: परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत रात करीब 2 बजे हो गई थी. इसके बावजूद सुबह 5:30 बजे तक फार्मेसी का बिल बनाया जाता रहा. परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि करीब दो घंटे में मरीज को 200 इंजेक्शन कैसे दिए गए. मृतक के परिजनों के अनुसार, उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी.
 
ऑर्किड अस्पताल

Ranchi News: लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल के इलाज और बिलिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए. मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की टीम को अस्पताल भेजकर जांच कराई. टीम ने मौके की जानकारी लेने के बाद अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है.

 

परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत रात करीब 2 बजे हो गई थी. इसके बावजूद सुबह 5:30 बजे तक फार्मेसी का बिल बनाया जाता रहा. परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि करीब दो घंटे में मरीज को 200 इंजेक्शन कैसे दिए गए.

इसे भी पढ़ें - 

 

मृतक के परिजनों के अनुसार, उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी. उनका आरोप है कि थाना प्रभारी ने FIR दर्ज नहीं की और उन्हें शव ले जाने के लिए कहा गया. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले की प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगने की बात कही. इसके बाद परिजन विधायक इरफान अंसारी के आवास पहुंचे और मामले की जानकारी दी. परिजनों ने उनसे कार्रवाई की मांग की.

 

परिजनों का यह भी कहना है कि वे लंबे समय से अस्पताल में मौजूद हैं. इस दौरान परिवार की एक महिला सदस्य की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई.

 

फिलहाल सिविल सर्जन की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है. मरीज की मौत के कारण, इलाज के दौरान दी गई दवाओं और इंजेक्शन व मौत के बाद हुई बिलिंग की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही