Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगात्मक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न, 1 जून तक कॉपियों की जांच कर जमा करने का निर्देश

Ranka (Garhwa) : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर आयोजित योगात्मक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हो गई. रंका प्रखंड के 152 सरकारी विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. कक्षा 1 से लेकर कक्षा 7 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 6 मई से यह परीक्षा शुरू हुई थी शनिवार को खत्म हो गई. परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संबंधित स्कूलों में करने का निर्देश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने दिया है. बताते चलें कि नया सत्र जून से शुरू करना है. जिसको लेकर सभी संकुल साधन सेवियों को योगात्मक मूल्यांकन का अंक पत्र 1 जून तक लेने के लिए विभाग ने निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें :  मदर्स">https://lagatar.in/mothers-day-special-mother-had-such-affection-that-son-was-also-buried-in-the-same-grave/">मदर्स

डे स्पेशल : मां से था ऐसा स्नेह कि उसी कब्र में बेटा भी हुआ दफन
इस बाबत सभी संकुल संसाधन केंद्र के प्रभारियों ने 152 नव प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तथा मध्य विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया है कि हर हालत में योगात्मक परीक्षा की कॉपी जांच के बाद अंकपत्र के साथ संकुल प्रभारी को जमा करें. इस अवसर पर संकुल साधनसेवी पंकज कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार एक्का, सद्दाम खान, संजय प्रसाद ,देवेंद्र नाथ उपाध्याय, राकेश कुमार तिवारी, चंदेश्वर तिवारी, चंद्रमौली तिवारी, सतीश दुबे, महबूब अंसारी, सतेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित विभागीय कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही