Search

 
 
 

घर से कुछ दूरी पर सूमो चालक को क‍िया अधमरा, फ‍िर लूटपाट कर भागे अपराधी

 
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित असधीर में टाटा सूमो चालक असधीर निवासी सिकंदर कुमार साव के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट की. अपराध‍ियों ने स‍िकंदर को लोहे की रड और ईंट-पत्थर से भी मारा. फिर उससे 12000 रुपए लूटकर फरार हो गए. इस संबंध में भुक्तभोगी सिकंदर ने बताया कि नूरा मोहल्ला से शुक्रवार को गाड़ी बुक कर रजरप्पा गए थे. लौटने में काफी देर हो गई. उसके बाद पैसेंजर को उतारकर असधीर अपने घर जा रहे थे. गांव पहुंचते ही वहीं के कुछ युवक रास्ते पर खड़ा होकर गाड़ी रुकवा दी. फिर गाड़ी लेकर छड़वा डैम जाने को कहा. इनकार करने पर लात-घूंसे, ईंट-पत्थर एवं लोहे की रड से हमला कर दिया और घायल अवस्था में सड़क के किनारे फेंक कर गाड़ी में रखे 12000 रुपए लूटकर भाग गए. हल्ला सुनकर गांव वाले एवं घर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में स‍िकंदर को सदर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. इस संबंध में कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद आजाद ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : 70">https://lagatar.in/70-years-old-father-in-law-married-28-years-old-daughter-in-law-pictures-went-viral/">70

साल के ससुर ने 28 साल की बहू संग रचाई शादी, तरह-तरह की चर्चा, फोटो वायरल  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही