Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुनीता देवी हत्‍याकांड : लोगों ने न‍िकाली न्‍याय पदयात्रा, आरोप‍ियों सख्‍त सजा देने की मांग

Balumath (Latehar) : सुनीता देवी हत्याकांड के विरोध में बुधवार को शहर के लोगों ने न्याय पदयात्रा निकाली. पदयात्रा का शुभारंभ चेताग ग्राम से हुआ. इसके बाद पदयात्रा गोबरी टोला, नूर मुहल्ला, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, मुख्य बाजार, महावीर मंदिर, थाना चौक व शहीद चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची. पदयात्रा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, लव कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, रामकुमार पाठक, शैलेश सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, रामकुमार गुप्ता व गंगेश्वर यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे. न्याय पदयात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था. एसडीपीओ अजीत कुमार व अंचल अधिकारी आफताब आलम के नेतृव में इंस्पेक्टर शशि कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद व बारियातु थाना प्रभारी मुकेश चौधरी समेत पुलिस के जवान व शांति व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिनियक्त किये गये थे.

घटना की निंदा, हत्‍यारोप‍ियों को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट से सजा द‍िलाने की मांग  

अंजुमन सुबहानुल मुस्लीमिन, बालूमाथ की एक बैठक सदर हाजी शब्बीर की अध्यक्षता में मदरसा खैरुल उलूम में की गयी. बैठक में एक स्वर से मासियातू ग्राम में घटित सुनीता देवी हत्याकांड की निंदा की गयी. अंजुमन सदर ने कहा कि हत्यारा चाहे कोई भी हो, उसे सख्‍त सजा दिलाई जानी चाहिए. सचिव हाजी मौलाना जियाउल्लाह ने कहा कि कुरान में ये फरमान है कि एक भी निर्दोष की हत्या पूरी इंसानियत की हत्या है. मौके पर हाजी मो. तौकिर अहमद, हाजी मोतीउर रहमान, एम शमीम, मन्नान कुरैशी व मो. जुबैर समेत अंजुमन के कई सदस्य मौजूद थे. इधर, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने भी सुनीता देवी हत्याकांड की भर्त्सना की है. उन्होंने इस घटना में शामिल अपराधियों की फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : MRP">https://lagatar.in/liquor-being-sold-at-a-price-higher-than-mrp-who-is-responsible/">MRP

से अधिक कीमत पर बिक रही शराब, जिम्मेदार कौन ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही