Search

 
 
 

सुपौल : ट्रक से टक्कर के बाद पलटी बस, 24 से अधिक यात्री घायल

बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है जिसमें कई लोग घायल हो गए है. ताजा मामला सुपौल का है, जहां गुरुवार सुबह 4 बजे पटना से उदाकिशुगंज जा रही यात्री बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे हरियाही के पास पलट गई.
 

Supaul : बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है जिसमें कई लोग घायल हो गए है. ताजा मामला सुपौल का है, जहां गुरुवार सुबह 4 बजे पटना से उदाकिशुगंज जा रही यात्री बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे हरियाही के पास पलट गई. 

 

बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे. इस हादसे में 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है. इससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया. यह घटना निर्मली थाना क्षेत्र के हर्ष पेट्रोल पंप के पास हुई. 

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. इनमें 8 की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के हायर सेंटर रेफर किया गया है.

 

लोगों ने बताया कि बस अपने लेन में अच्छी तरह से चल रही थी तभी एक ट्रक पीछे से आया और बस को ओवरटेक करने लगा. इसी दौरान उसने बस में टक्कर मार दी और बस-ट्रक दोनों पलट गई. ट्रक चालक भी अपने कैबिन में फंस गया था जिसे बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया.

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही