: राणी सती मंदिर के 25 साल पूरे होने पर मनेगी सिल्वर जुबली
फर्जी खबरों के प्रति पत्रकारों को जागरूक एवं एकजुट होना होगा : चौधरी
कोलकाता से आये प्रेस काउंसिल के सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी ने कहा, आज भारत में पत्रकारिता और चुनौतीपूर्ण हो गई है, क्योंकि पत्रकारों को उनका हक दिलाने वाले कानून ही केंद्र सरकार ने हटा दिये हैं. उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों के प्रति असली पत्रकारों को और जागरूक एवं एकजुट होना होगा. इसके बिना इस सामाजिक बुराई को खत्म नहीं किया जा सकता है. वरिष्ठ पत्रकार और प्राध्यापक प्रो. प्रकाश सहाय ने पत्रकारों को हर स्तर पर मजबूत होने की बात कही क्योंकि अब युग बदल चुका है. इसे भी पढ़ें- बन्ना">https://lagatar.in/saryu-rai-lashed-out-at-banna-gupta-and-the-government-said-the-administration-is-not-taking-action-so-complained-to-the-governor/">बन्नागुप्ता और सरकार पर बरसे सरयू राय, कहा- प्रशासन नहीं कर रही कार्रवाई, इसलिए राज्यपाल से की शिकायत रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि अभी के माहौल में पत्रकारों को न्यूनतम अधिकारी भी नहीं मिल पा रहा है. प्रभात खबर के संपादक अनुज सिन्हा ने कहा कि इस स्थिति को दूसरे नजरिए से देखने की जरूरत है. आज इसमें बेईमानी है तभी ईमानदारों की अलग पहचान है. लोगों को अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए, क्योंकि इतिहास और समय सही और गलत की पहचान करा देता है. इस मौके पर विभिन्न जिला के प्रतिनिधियों ने भी मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किया. यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह अजीब दौर है जहां केंद्र और राज्य सरकार दोनों की भूमिका पत्रकारों के मामले में एक जैसी नजर आ रही है. सभी को अपने लिए चाटूकारिता करने वालों की जरूरत है. लेकिन यूनियन के सदस्य अपनी ईमानदारी के साथ जिस तरीके से पहले से खड़े थे. आज भी उसी तेवर के साथ खड़े हैं. उन्होंने शीघ्र ही जिला स्तर पर इसके लिए नये सिरे से आंदोलन करने तथा फर्जी खबरों के संबंध में जिलावार कार्यशाला आयोजन की बात कही. कार्यक्रम में राजीव नयनम, अखिलेश सिंह, प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप , केदार महतो, गोबिंद यादव सहित कई उपस्थित थे. इस आयोजन के साथ साथ वहां रक्तदान और स्वाथ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था. [wpse_comments_template]

Leave a Comment