Search

 
 
 

NEET पेपर लीक आंदोलन में छात्रों पर पुलिस की बर्बरता मामले में SC में सुनवाई आज

NEET पेपर लीक मामले में  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होने के बाद भी मामला गरम है. इसमें सुप्रीम कोर्ट की इंट्री हो गयी है.
 

New Delhi : NEET पेपर लीक मामले में  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होने के बाद भी मामला गरम है. इसमें सुप्रीम कोर्ट की इंट्री हो गयी है.

 

NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सोमवार को  दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट की 27 जुलाई की कॉज लिस्ट में दोनों याचिकाएं सूचीबद्ध हैं.

 

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ इसकी सुनवाई करेगी. पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना शामिल हैं.
 


जान लें कि CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने 24 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए हामी भरी थी. सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट से कहा था कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस अत्यधिक बल का प्रयोग कर रही है.

 

कोर्ट से कहा था कि देशभर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गयी हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही