Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE-ISCE की मार्किंग स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी मुहर, परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज

New Delhi :  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएसई की असेसमेंट स्कीम को मंजूरी दी. साथ ही एग्जाम रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाएं भी खारिज कर दी हैं. जस्टिस ए. एम. खानविल्कर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बेंच में बुधवार को सीबीएसई कंपार्टमेंट, प्राइवेट एग्जाम रद्द करने की मांग वाली 1152 छात्रों की याचिका पर भी सुनवाई की. इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि स्टेट और सेंट्रल बोर्ड को एक ही नियमों में नहीं बांधा जा सकता. हर बोर्ड के अपने नियम कायदे हैं और वे अपने हिसाब से असेसमेंट पॉलिसी तय करने का अधिकार रखते हैं. इसके साथ ही कोरोना महामारी में स्टूडेंट्स को सुरक्षित रखना ज्यादा जरूरी है. इसलिए एग्जाम नहीं करवाया जा सकता. बेंच ने छात्रों को मूल्यांकन स्कीम या परीक्षा में बैठने में से किसी एक विकल्प को चुनने की मांग को ठुकरा दिया. इसके साथ ही 12वीं की फिजिकल एग्जाम जुलाई में ही आयोजित कराने से भी कोर्ट ने इनकार कर दिया. कोर्ट ने इवैल्यूएशन स्कीम में स्कूलों द्वारा धांधली की आशंका के आरोप पर भी किसी तरह का आदेश देने से मना कर दिया. बेंच को बताया गया कि इसके लिए बाकायदा एक रिजल्ट कमेटी बनाई गई है. कमेटी में स्कूल के अलावा बाहरी सदस्य शामिल होंगे.

मूल्यांकन के फॉर्मूले पर आपत्ति, वकील ने रक्षा छात्रों का पक्ष

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा कि अब कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं. ऐसे में फिजिकल एग्जाम कराए जाने चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि एक सीनियर मैथ्स टीचर भी आईसीएसई और सीबीएसई के मूल्यांकन के तैयार फॉर्मूले को नहीं समझ पा रहे हैं, तो स्टूडेंट्स कैसे समझेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया और छात्रों के परीक्षा पैटर्न का मूल्यांकन करने के लिए बोर्ड द्वारा लाई गई मूल्यांकन योजना को आगे बढ़ाने की भी अनुमति दी. मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई व आईसीएसई ने 12वीं के मूल्यांकन स्कीम को सही और तार्किक करार दिया. सुप्रीम कोर्ट ने मूल्यांकन स्कीम में स्कूलों द्वारा धांधली की आशंका के आरोप पर भी किसी तरह का आदेश पारित करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि इसके लिए बाकायदा एक रिजल्ट कमेटी होगी, जो इस पर गौर करेगी. कमेटी में स्कूल के ही नहीं बल्कि बाहरी सदस्य भी होंगे.  वहीं, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने छात्रों को शुरुआत में मूल्यांकन स्कीम या परीक्षा में बैठने में से किसी एक विकल्प को चुनने की मांग को ठुकरा दिया. इसके साथ ही 12वीं की फिजिकल परीक्षा जुलाई में ही आयोजित कराने की मांग को भी ठुकरा दिया.

इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-area-commander-kishan-ganjhu-arrested-insas-rifle-and-cartridges-recovered/93752/">TPC

एरिया कमांडर किशन गंझू गिरफ्तार, इंसास राइफल और कारतूस बरामद

CBSE 10वीं रिजल्ट 20 जुलाई को, 12वीं का परिणाम 31 जुलाई तक हो सकता है घोषित

वहीं, CBSE के 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने की तिथि सीबीएसई ने निर्धारित कर ली है. अभी इसकी आॉफिशियल घोषणा नहीं हुई है. वैसे CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, `हमारी कोशिश है कि सीबीएसई के 10वीं के नतीजे 20 जुलाई तक और 12वीं के नतीजे 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएं, ताकि जो छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें परेशानी न हो. 20 जुलाई 2021 तक सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2021 की घोषणा कर सकता है. वहीं सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है.

ऑल्टरनेटिव असेसमेंट फॉर्मूले के आधार पर हो रहा मूल्यांकन

कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए इस साल सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. छात्रों के इवैल्यूएशन के लिए एक ऑल्टरनेटिव असेसमेंट फॉर्मूला जारी किया है. इस साल, बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों की परफॉरमेंस का मूल्यांकन करने के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया का उपयोग करेगा. छात्रों का मूल्यांकन ईयर एंड एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट के लिए क्रमशः 80 और 20 मार्क्स की पॉलिसी के आधार पर किया जाएगा. चूंकि सीबीएसई 10वीं क्लास की ईयर-एंड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए स्कूल द्वारा यूनिट टेस्ट, मिड टर्म परीक्षा और प्री बोर्ड के आधार पर 80 प्रतिशत अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- हाई">https://lagatar.in/high-voltage-drama-agency-and-rims-have-their-own-arguments-regarding-salary-payment-talks-are-inconclusive-see-photos/93782/">हाई

वोल्टेज ड्रामाः सैलरी भुगतान को लेकर एजेंसी और रिम्स आमने-सामने, वार्ता रही बेनतीजा, देखें तस्वीरें

फिजिकल एग्जामिनेशन के लिए जारी होगी तिथि

वे स्टूडेंट्स, जो अपने मार्क्स से असंतुष्ट होंगे वे एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालास सामान्य होने पर सीबीएसई द्वारा 10वीं क्लास के फिजिकल एग्जामिनेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

CBSE 10 th रिजल्ट 2021- मार्किंग क्राइटेरिया

  • यूनिट टेस्ट- 10 अंक
  • मिड-टर्म टेस्ट – 30 अंक
  • प्री बोर्ड परीक्षा- 40 अंक
  • इंटरनल असेसमेंट – 20 अंक
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2021: परिणामों की जांच करने के लिए वेबसाइटों की सूची सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित होने के बाद, सभी उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइटों पर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं. 1. cbse.gov.in 2. cbseresults.nic.in 3. results.nic.in [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही