Search

 
 
 

सदर अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में सर्जरी शुरू

 
Ranchi : सदर अस्पताल से एक और बड़ी राहत की खबर है. रांची सदर अस्पताल में मरीजों के लिए यूरोलॉजी सर्जरी की शुरुआत कर दी गई है. आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत डॉ पंकज ने एनेस्थीसिया विभाग के डॉ जयवंत के साथ मिलकर एक मरीज की लिंग संरक्षण सर्जरी की. यूरोपैथी के साथ मरीज की प्रोस्टेट के सौम्य इजाफे के लिए टीयूआरपी की गई. सदर अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि मरीज की सर्जरी सफल रही है. यह पहला ऑपरेशन था. कोशिश की जाएगी कि जरूरत पड़ने पर सप्ताह में ऑपरेशन की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों में अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत न पड़े. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ban-on-purchase-and-sale-of-liquor-in-ranchi-till-october-25/">रांची

में 25 अक्टूबर तक शराब की खरीद-बिक्री पर लगे रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही