Search

सर्जिकल स्ट्राइक कंट्रोवर्सी : दिग्विजय के बयान से सहमत नहीं राहुल, जयराम रमेश ने सिंह को मीडिया से बात नहीं करने दी, खींच कर पीछे किया

NewDelhi : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर सियासत तेज हो गयी है. भाजपा लगातार हमला बोल रही है. काग्रेंस बैकफुट पर आ गयी है. कांग्रेस ने उनके बयान को निजी करार देते हुए किनारा कर लिया है. विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में आ गया है. राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिये बयान से किनारा कर लिया है. राहुल गांधी ने कहा, जो दिग्विजय सिंह ने कहा उससे वे सहमत नहीं है. मुझे आर्मी पर पूरा भरोसा है. देश की आर्मी जो भी ऑपरेशन करे, उसका सबूत देने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं राहुल ने कहा कि दिग्विजय सिंह पार्टी से ऊपर नहीं हैं.

हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए.

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को बालाकोट एयर-स्ट्राइक सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी. कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाये, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने. ऐसी चूक कैसे हो गयी? उन्होंने कहा, आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गयी. उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया. भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाती है. इसे भी पढ़ें : CPI-M">https://lagatar.in/cpi-ms-student-wing-to-screen-bbc-documentary-india-the-modi-question-in-kerala-screened-at-hyderabad-university/">CPI-M

की छात्र इकाई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया : द मोदी क्वेश्चन केरल में दिखायेगी,  हैदराबाद विवि में दिखाई गयी

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर में जारी है

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर में जारी है. राहुल गांधी ने आज जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा सहित सभी बातों का जवाब दिया. दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि यह उनका निजी बयान है. मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं. मुझे देश की आर्मी पर पूरा भरोसा है. कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई है. देश के सारे संस्थान बनाये हैं. आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा से देश बना है. जब हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे, तब भाजपा और आरएसएस के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से इतर मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. दिग्विजय के बयान पर जब पत्रकारों ने उनसे बात करनी चाही तो कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को धक्का देकर पीछे कर दिया और खुद माइक पर बोलने लगे. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमने सभी सवालों के जवाब दे दिये हैं. आप प्रधानमंत्री से सवाल क्यों नहीं पूछते. इसे भी पढ़ें :  खास">https://lagatar.in/republic-day-celebrations-will-be-special-only-indigenous-weapons-will-be-displayed-agniveer-will-also-be-seen/">खास

होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे

जयराम रमेश ने दिग्विजय  से बात नहीं करने दी

पत्रकारों ने मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सामने माइक रख कर सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर सवाल पूछा. इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि रक्षा बलों का मैं बहुत सम्मान करता हूं. वह इतना ही कह पाये... इतने में जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को पीछे खींच लिया. जयराम द्वारा दिग्विजय सिंह को पीछे किये जाने के बाद अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. पत्रकारों को उनके पास नहीं जाने दिया. इस क्रम में जयराम ने माइक पर कहा जाकर पीएम से सवाल पूछो, हमें चलने दो. उसके बाद उन्होंने कोई बात नहीं की.

भाजपा ने कहा, जयराम रमेश तानाशाह है

भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने जयराम रमेश के जवाब को खारिज करते हुए कहा कि दिग्विजय ने कांग्रेस पार्टी के रुख को हवा दी थी. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय के बयान को बकवास करार देते हुए जयराम रमेश और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह चुप हो गये. जयराम रमेश शहर में नये तानाशाह हैं, मीडिया की आजादी को बेधड़क कुचल रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र की जो भी थोड़ी सी झलक है उसकी हत्या कर रहे हैं... कहा कि राहुल गांधी के दरबारी फिर से आपातकाल के काले दिनों की शुरुआत कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के बयान पर डैमेज कंट्रोल में उतरे एआईसीसी के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, सर्जिकल स्ट्राइक 2014 से पहले यूपीए सरकार ने की थी. कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया है और आगे भी करती रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp