Search

 
 
 

बोकारो DIG ने देर रात इंटरस्टेट चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

 
Ranchi/Bokaro: विधानसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है. इसी दौरान सोमवार की देर रात बोकारो रेंज की डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने बंगाल-झारखण्ड के बॉर्डर पर स्थित पिंडराजोड़ा भोजोडीह, बरमसिया और चंदनकिन्यारी इंटर स्टेट चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर भी दक्ष रहने, किसी तरह से भयादोहन न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दिये. निरीक्षण के दौरान डीआईजी सुरेंद्र ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया, साथ ही पिंडराजोड़ा चेक पोस्ट बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया.

अंतरराज्यीय सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिये निर्देश

चेक पोस्ट का निरीक्षण के दौरान डीआईजी झा ने अंतरराज्यीय सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध सामग्रियों के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी, हर आने जाने वाले वाहनों को गहनता से जांच की जाएगी. खास तौर पर शराब, नगदी और आर्म्स मतदाताओं को प्रभावित करने वाली अन्य सामग्री पर नजर रखी जाएगी. इसे भी पढ़ें - गांदरबल">https://lagatar.in/three-people-from-bihar-died-in-ganderbal-terrorist-attack-cm-expressed-grief-announced-compensation-of-rs-2-lakh-each/">गांदरबल

आतंकी हमला : बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही