Search

 
 
 

महासेतु पुल मामले की CBI से जांच कराने की सुशील कुमार मोदी ने की मांग

 
Patna: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के टूटने के बाद जमकर राजनीति देखने को मिल रही है. विपक्ष के नेता नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से लगातार इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब बालासोर रेल दुर्घटना की जांच सीबीआई से कराई जा सकती है, तो महासेतु के डिजाइन में गलती थी या नहीं, इसकी भी जांच सीबीआई से करानी चाहिए. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर किसको लाभ पहुंचाने के लिए निर्माण में लापरवाही बरती गई? इस मामले में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. प्रशासनिक लापरवाही और कमीशनखोरी को राजनीतिक संरक्षण देने जैसे मामले की जांच सीबीआई ही कर सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-77.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना रहा पुल 4 जून को भरभराकर गिर गया. यह पुल 1717 करोड़ की लागत से अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहा था. सीएम नीतीश कुमार ने 4 साल पहले इस पुल का शिलान्यास किया था. इस पुल हादसे का भयावह वीडियो देखने के बाद हर कोई हादसे के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा था. बता दें कि इस पुल का एक हिस्सा अप्रैल 2022 में आंधी में गिर गया था. उस वक्त इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाये गये थे. अब दूबारा यह पुल गिर गया. जिसके बाद बिहार में जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. इसे भी पढ़ें: नये">https://lagatar.in/congress-will-contest-the-lok-sabha-elections-under-the-leadership-of-the-new-pcc-president/">नये

पीसीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में लोस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही