Search

 
 
 

खेलगांव में कुत्ते को एयरगन से गोली मारने की आशंका, FIR के लिए पुलिस को दिया आवेदन

खेलगांव परिसर में एक सामुदायिक कुत्ते की गोली मारने का मामला सामने आया है. कुत्ते के शरीर पर तीन संदिग्ध छेद मिले हैं. पशु प्रेमियों ने आशंका जताई कि कुत्ते को एयरगन या पैलेट से हमला किया गया है. इस मामले को लेकर शनिवार को नीतू सिंह और पशु प्रेमियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और NGO से जुड़े लोगों की मौजूदगी में संबंधित थाने में FIR दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया.
 

Ranchi: खेलगांव परिसर में एक सामुदायिक कुत्ते की गोली मारने का मामला सामने आया है. कुत्ते के शरीर पर तीन संदिग्ध छेद मिले हैं. पशु प्रेमियों ने आशंका जताई कि कुत्ते को एयरगन या पैलेट से हमला किया गया है. इस मामले को लेकर शनिवार को नीतू सिंह और पशु प्रेमियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और NGO से जुड़े लोगों की मौजूदगी में संबंधित थाने में FIR दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया. आवेदन के साथ पुलिस को मामले से जुड़े कई साक्ष्य भी सौंपे गए हैं. इनमें WhatsApp चैट की प्रतियां, घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य, उपायुक्त, एसएसपी और नगर निगम को पहले दिए गए पत्रों की प्रतियां और पशु चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट शामिल है.


मालूम हो कि 5 अगस्त को खेलगांव परिसर में सामुदायिक कुत्ता मृत मिला था. उसके शरीर पर तीन संदिग्ध छेद पाए गए. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पशु प्रेमियों को शक है कि कुत्ते पर एयरगन या पैलेट से हमला किया गया हो सकता है. हालांकि मौत की असली वजह क्या है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

दोषी मिले तो हो कड़ी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उनका कहना है कि अगर जांच में यह सामने आता है कि कुत्ते की मौत जानबूझकर किए गए हमले से हुई है, तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. FIR के लिए आवेदन देने के दौरान नील मजूमदार, सोनाली मजूमदार, अभिजीत भौमिक, केशव ठाकुर, अधिवक्ता सोनू पांडे, तनूपा कुमारी, कोमल, निशि मिश्रा, कर्नल पांडे और विष्णु समेत कई पशु प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और NGO से जुड़े लोग मौजूद थे.


मौजूद लोगों ने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पशु प्रेमियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई जरूरी है, ताकि आगे किसी दूसरे जानवर के साथ इस तरह की घटना न हो. उन्होंने लोगों से पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने और पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूक होने की भी अपील की.

 

सावन में पूजा और पशुओं के प्रति क्रूरता पर उठाया सवाल

पशु प्रेमियों ने कहा कि एक तरफ सावन के पवित्र महीने में लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाएं सामने आती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हम भगवान पशुपतिनाथ की पूजा करते हैं, तो बेजुबान जानवरों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए, इस पर समाज को सोचने और जागरूक होने की जरूरत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही