Search

 
 
 

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 18 से शुरू, कार्यक्रम को लेकर बनी समिति

बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता 18 से शुरू हो रही है. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है, यह प्रतियोगिता 18 से 26 अगस्त तक चलेगा. झारखंड तीरंदाजी संघ के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता हो रही है. इसमें राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1000 खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे.
 
  • -18 से 26 अगस्त तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा आयोजन
  •  -पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बने मुख्य संरक्षक

Ranchi: बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता 18 से शुरू हो रही है. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है, यह प्रतियोगिता 18 से 26 अगस्त तक चलेगा. झारखंड तीरंदाजी संघ के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता हो रही है. इसमें राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1000 खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे. 


प्रतियोगिता में ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी,द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक और देश के अनुभवी कोच भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी के कई नामचीन खिलाड़ियों और विशेषज्ञों को एक साथ देखने का मौका बोकारो के खेलप्रेमियों को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बनाया गया संरक्षक

प्रतियोगिता के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पैट्रन बनाया गया है. वहीं पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण लोगों को भी जिम्मेदारी सौपी गई है. बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की सचिव एंजेला सिंह और कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार समेत संघ के सभी पदाधिकारी और समिति सदस्य प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

 

आयोजन को लेकर बनाई गईं कई उप-समितियां

प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक कराने के लिए झारखंड तीरंदाजी संघ ने अलग-अलग कामों के लिए कई उप-समितियां बनाई हैं. सभी समितियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इसपर काम भी शुरू कर दिया गया है. उप-समितियों को खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा,चिकित्सा सुविधा,आने-जाने और रहने की व्यवस्था,भोजन, मैदान की तैयारी,तकनीकी व्यवस्था और स्कोरिंग जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसके साथ ही रिसेप्शन, प्रचार-प्रसार, मीडिया, डॉक्यूमेंटेशन, रिजल्ट, उद्घोषणा और पुरस्कार वितरण का काम भी अलग-अलग समितियां संभालेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही