Search

 
 
 

राज्यसभा से सस्पेंड सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने रातभर दिया धरना, ट्विटर पर मच्छर काटते वीडियो किया शेयर

 
New Delhi : राज्यसभा (Rajya Sabha)  से सस्पेंड सांसदों ने बुधवार को रातभर गांधी प्रतिमा( Gandhi statue) के सामने प्रदर्शन किया. संस्पेड विपक्षी पार्टियों के सांसद  50 घंटे का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह विरोध बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुई है. सांसद संसद परिसर के अंदर बनी गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे हुए हैं. सांसद शिफ्ट(shift) में धरना दे रहे हैं. पढ़ें - 31">https://lagatar.in/file-your-income-tax-return-before-july-31-otherwise-you-may-have-to-pay-a-fine/">31

जुलाई से पहले इनकम टैक्स रिटर्न कर लें फाइल, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना
इसे भी पढ़ें - नक्सलियों">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-abraham-tuti-who-supplied-explosives-to-naxalites/">नक्सलियों

को विस्फोटक सप्लाई करने वाले अब्राहम टूटी से NIA कर रही पूछताछ

मनिकम टैगोर ने वीडियो स्वास्थ्य मंत्री को किया टैग 

कांग्रेस के निलंबित सांसद मनिकम टैगोर(Manickam Tagore) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिससे टैगोर ने स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) को टैग किया है और लिखा है कि संसद परिसर में मच्छर(Mosquitoes) हैं, लेकिन विपक्षी सांसद डरते नहीं हैं. मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) जी कृपया संसद में भारतीयों का ब्लड (Blood) बचाइए, बाहर अडानी उनका खून चूस रहे हैं. इस वीडियों में मच्छर भगाने वाली कॉइल जलती हुई भी दिखाई दे रही है. धरना प्रदर्शन कर रहे सांसदों में टीएमसी से शांतनु सेन और डेरेक, सीपीआई से संदोश कुमार, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, टीआरएस से रविचंद्र वद्दीराजू और एक डीएमके के सांसद शामिल थे. इसे भी पढ़ें - जज">https://lagatar.in/judge-uttam-anands-death-anniversary-courts-decision-will-come-today-on-the-statements-of-58-witnesses/">जज

उत्तम आनंद की बरसी: 58 गवाहों के बयान पर आज आएगा कोर्ट का फैसला

सांसद मौसम नूर सुबह चाय लेकर पहुंची थी 

जानकारी के मुताबिक सुबह के बाद रिले रोस्टर (Roster) के हिसाब से दूसरे सांसद धरना प्रदर्शन करेंगे. टीएमसी(TMC) की निलंबित राज्यसभा सांसद मौसम नूर सुबह छह बजे धरना दे रहे सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंची थी. वहीं सुबह का नास्ता डीएमके की ओर से लाया गया. सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव सुबह 10 बजे एकजुटता दिखाने के लिए आयेंगे. इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/fierce-encounter-between-naxalite-squad-and-security-forces-rewarded-25-lakhs-in-chatra/">चतरा

में 25 लाख के इनामी नक्सली के दस्ते और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़

शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक देंगे धरना 

बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टियों के सांसद गांधी प्रतिमा के सामने 50 घंटे तक विरोध करेंगे. जो शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक चलेगा. धरना दे रहे सांसदो के अनुरोध किया था पूरी रात एक वॉशरूम खुला रखा जाए और उनकी कारों को परिसर में आने और छोड़ने की अनुमति दी जाये. इसके लिए संस्पेंड सांसदों ने स्पीकर को एक हस्ताक्षरित पत्र भेजा था. पत्र में एक छोटा टैंट लगाने की अनुमति देने की मांग की है. जिससे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया था. इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/possibility-of-monkeypox-in-garhwa-patient-sample-will-be-sent-to-pune-for-examination/">गढ़वा

के मरीज में मंकीपॉक्स की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा पुणे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही