Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव पर बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस विधायकों की दिल्ली में अहम बैठक

Ranchi : कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे.
 

Ranchi : कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे.

 

जानकारी के अनुसार, बैठक में झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और हाल के घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी. राज्यसभा चुनाव को लेकर पैदा हुई परिस्थितियों पर भी खड़गे को जानकारी दी जाएगी.

 

दरअसल, राज्यसभा की दो सीटों को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म है. कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नामांकन रद्द करने की मांग उठाई. पार्टी का आरोप है कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं और उस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.

 

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस बिना आधार के आरोप लगा रही है और उसकी आपत्तियों में कोई तथ्य नहीं है.

 

अब कांग्रेस विधायकों और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होने वाली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद झारखंड की राजनीतिक रणनीति को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही