Search

Ranchi News: 500 मीटर के दायरे में स्कूल-कॉलेजों के आसपास नालियों की होगी सफाई

Ranchi: मॉनसून को देखते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया है. इसके तहत निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों की एप्रोच रोड के 500 मीटर दायरे में आने वाली नालियों की व्यापक सफाई कराई जाएगी, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो.
 
अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के चारों जोन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों का सर्वेक्षण कर नालियों की सफाई, कचरा उठाव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए.

अपर नगर आयुक्त ने संबंधित स्वच्छता अधीक्षकों और स्वच्छता समन्वयकों को निर्देश दिया है कि मॉनसून पूर्व सभी स्कूलों और कॉलेजों की एप्रोच रोड के 500 मीटर दायरे में शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित की जाए. नालियों से निकाले गए गाद और कचरे का अगले ही दिन उठाव किया जाए और  संक्रमण की रोकथाम के लिए संबंधित स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी अनिवार्य रूप से कराया जाए.

सफाई कार्य के दौरान हटाए गए स्लैब को तत्काल पुनर्स्थापित किए जाए. जहां स्लैब उपलब्ध नहीं हैं, वहां मॉनसून से पहले नए स्लैब लगाने के निर्देश दिए गए. अभियान के सफल संचालन के लिए सुपर सकर मशीन, डिसिल्टिंग मशीन समेत सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित किए गए. नगर निगम के अनुसार, यह विशेष अभियान शहर की मॉनसून पूर्व तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है. 

बारिश के मौसम में किसी भी विद्यालय या महाविद्यालय के आसपास जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो और विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बाधारहित आवागमन की सुविधा मिल सके. नगर निगम शहर को जलजमाव मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही