Jamtara : जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड की चकनायपाड़ा पंचायत में मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी राशि की निकासी किए जाने का मामला सामने आया है. जीवनपुर गांव निवासी बुधन मिर्धा व उसकी पत्नी बेबी देवी ने इस संबंध में डीसी आलोक कुमार को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Jamtara News : मनरेगा में 4.83 लाख की फर्जी निकासी का आरोप, लाभुक ने डीसी से लगाई गुहार
Last Updated: Jun 10, 2026 06:21 PM (IST)
पीड़ित बुधन मिर्धा ने बताया कि उसके पास घर के अलावा कोई जमीन-जायदाद नहीं है. इसके बावजूद उसके और उसकी पत्नी के नाम पर विभिन्न योजनाओं में कार्य पूर्ण दिखाकर राशि का भुगतान दिखा दिया गया.

