Search

 
 
 

Jamtara News : हाईकोर्ट के आदेश पर खुला नगर भवन का ताला, JBC स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को मिला कब्जा

जामताड़ा सीओ अबिश्वर मुर्मू (दंडाधिकारी) ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, टाउन थाना पुलिस व विद्यालय प्रबंधन की मौजूदगी में भवन का ताला खोलवाया और भवन को विद्यालय को सौंप दिया.
 
नगर भवन का ताला खुलवाने पहुंची प्रशासन की टीम.

Jamtara : जामताड़ा शहर के पुराने नगर भवन को लेकर पिछले करीब पांच वर्षों से चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने बुधवार को नगर भवन का ताला खुलवाकर जेबीसी डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व जेबीसी प्लस टू विद्यालय) को इस भवन को सौंप दिया.


यह मामला डब्ल्यूपी (सी) संख्या 3716/2020, रीना कुमारी बनाम स्टेट ऑफ झारखंड एंड अदर्स से जुड़ा है. हाईकोर्ट ने पिछले 3 जून को दिए आदेश में कहा था कि नगर पंचायत अब नए टाउन हॉल से संचालित हो रही है, इसलिए पुराने नगर भवन को खाली कराया जाए.

 

प्रशासनिक टीम ने एसडीओ के निर्देश पर यह कार्रवाई की. जामताड़ा सीओ अबिश्वर मुर्मू (दंडाधिकारी) ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, टाउन थाना पुलिस व विद्यालय प्रबंधन की मौजूदगी में भवन का ताला खोलवाया और भवन को विद्यालय को सौंप दिया. सीओ ने बताया कि यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था, लेकिन अब आदेश के अनुपालन में भवन स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया गया है.

 


 प्रभारी प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने इसे विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. कहा कि अब भवन का उपयोग शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. करीब पांच वर्षों तक बंद रहने के बाद नगर भवन के पुनः उपयोग में आने से छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही