Search

 
 
 

झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार गंभीर, 15 जून की मंत्रिपरिषद बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है. बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
 

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है. बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

 

बैठक में आंदोलनकारियों ने राज्य गठन आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों के सम्मान और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. प्रतिनिधिमंडल ने सभी मान्यता प्राप्त आंदोलनकारियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने का प्रस्ताव रखा. साथ ही उनके परिवारों के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की व्यवस्था करने की भी मांग की गई.

 

मोर्चा की ओर से यह भी कहा गया कि आंदोलनकारियों के योगदान को देखते हुए उनके परिवारों को विशेष सहायता मिलनी चाहिए. इसके तहत प्रत्येक आंदोलनकारी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी गई, ताकि परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके.

 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मांगों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया. उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों से जुड़े प्रस्तावों को 15 जून को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा. इसके अलावा 14 जून को आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के साथ एक और बैठक होगी, जिसमें मांगों और संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही