Search

 
 
 

Giridih News : शादी समारोह में छज्जा गिरने से 30 लोग घायल

स्म देखने के लिए कई लोग गेट के ऊपर बने छज्जे व रेलिंग पर चढ़ गए. अधिक दबाव पड़ने के कारण अचानक छज्जा व रेलिंग का हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर पड़ा. छज्जा गिरते ही वहां मौजूद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े.
 
गिरा छज्जा.

Giridih : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के महारायडीह गांव में एक शादी समारोह में बड़ा हादसा हो गया. छज्जा गिरने से समारोह में मौजूद 30 से अधिक लोग घायल हो गए. इनमे 6 की हालत गंभीर है. घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना ने खुशियों के माहौल को अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल दिया.  

 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के शमशेर आलम की पुत्री की शादी के लिए जमुआ प्रखंड के धोथो गांव से बारात आई थी. शादी से पहले पारंपरिक रस्म ‘दुआर लगाई’ का आयोजन किया जा रहा था. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बाराती, सराती व स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रस्म देखने के लिए कई लोग गेट के ऊपर बने छज्जे व रेलिंग पर चढ़ गए. अधिक दबाव पड़ने के कारण अचानक छज्जा व रेलिंग का हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर पड़ा. छज्जा गिरते ही वहां मौजूद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े. नीचे खड़ी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ गए. परिसर में भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
घायलों का प्रथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया. गंभीर रूप से घायलों को डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज गिरिडीह व धनबाद के अस्पतालों में चल रहा है.


सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सीओ श्याम लाल मांझी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अधिक भीड़ और छज्जा-रेलिंग की कमजोर संरचना हादसे का प्रमुख कारण प्रतीत हो रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही