Search

 
 
 

Jharkhand News: परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस का दावा खारिज

Ranchi: झारखंड से राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी का नामांकन पत्र मंजूर कर लिया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर ने अपना फैसला सुनाते हुए कांग्रेस का दावा खारिज कर दिया है. स्क्रूटनी के अंतिम दिन परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में सूचनाएं छिपाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज की गई थी और नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी. इस पर रिटर्निंग अफसर ने नाथवानी को अपना जवाब देने का निर्देश दिया था.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है. दो दिनों तक चली जांच और आपत्तियों के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया है.

 

दरअसल, नामांकन दाखिल करने के बाद उनका पर्चा होल्ड पर रख दिया गया था. नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. कुछ दस्तावेजों में उनका नाम परिमल नाथवानी जबकि कुछ में नाथवानी परिमल दर्ज था.

 

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने आपत्ति दर्ज कराई थी. आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पर फैसला रोकते हुए मामले की जांच शुरू की थी.

 

दो दिनों तक चले विवाद और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद चुनाव अधिकारियों ने परिमल नाथवानी का नामांकन वैध मानते हुए उसे मंजूरी दे दी. इससे राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में उनके उम्मीदवार बने रहने का रास्ता साफ हो गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही