Search

 
 
 

Giridih News : मॉर्निंग वॉक पर निकले छात्र की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक दुःखद खबर आई जहां बुधवार सुबह कठवारा के पास मुख्य सड़क पर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 14 वर्षीय छात्र पीयूष कुमार सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई.
 

Giridih: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक दुःखद खबर आई जहां बुधवार सुबह कठवारा के पास मुख्य सड़क पर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 14 वर्षीय छात्र पीयूष कुमार सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई.

 

मृतक पीयूष कठवारा निवासी लखराज सिंह का इकलौता पुत्र था जो मॉडल स्कूल पीरटांड़ में पढ़ता था और इसकी एक छोटी बहन भी है.बताया गया कि पीयूष रोजाना की तरह बुधवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. इसी दौरान कठवारा के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी.जिससे पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीरटांड़ पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई.इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सामान्य कराया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही