Search

 
 
 

Entertainment News : 370 की बिरयानी पर मचा बवाल: एल्विश यादव, कुशा ने प्रणित मोरे की लगाई क्लास

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव शो का क्राउडवर्क क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बन गया है
 

Lagatar Desk : स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव शो का क्राउडवर्क क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बन गया है. शो के दौरान एक युवक द्वारा दिए गए 370 की बिरयानी वाले कॉमेंट ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला नौकरी जाने से लेकर इंडस्ट्री की तीखी प्रतिक्रियाओं तक पहुंच गया.

 

 

 

क्या है पूरा मामला

शो के दौरान 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा ने मजाकिया लहजे में अपनी डेट का एक किस्सा सुनाया. उसने कहा कि उसने एक लड़की के लिए 370 की बिरयानी खरीदी और बाद में पैसे वसूलने जैसी बात कह दी.इसी बयान में उसने यह भी संकेत दिया कि वह खर्च को लेकर किसी तरह की उम्मीद रख रहा था, जिसे कई लोगों ने बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील बताया.

 

गर्लफ्रेंड को 370 की बिरयानी खिलाई अब वसूलने के लिए फिजिकल रिलेशन तो...',  भरे मंच इस अश्‍लील जोक पर ठहाके लगा हंसे प्रणित मोरे, मांगी माफी | Republic  ...

क्लिप वायरल होते ही बढ़ा विवाद

यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता और कंसेंट को लेकर भ्रामक सोच का उदाहरण बताया.मामला इतना बढ़ा कि संबंधित युवक की नौकरी पर भी असर पड़ा और उसकी कंपनी ने कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया.

 

इस मामले में एल्विश यादव की टिप्पणी

एल्विश यादव ने कहा कि इस घटना ने दो बातें उजागर कीं -एक, कंसेंट को लेकर गलत सोच औरदूसरा, ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी.उन्होंने इसे अहंकार और गलत सोच से जुड़ा मुद्दा बताया.

 

कुशा कपिला का रिएक्शन

इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने इस पर जवाबदेही को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि सिर्फ बोलने वाले ही नहीं, बल्कि ऐसे कंटेंट को एडिट और शेयर करने वाले भी जिम्मेदार होते हैं.उनका कहना था कि जब आप किसी क्लिप को वायरल करते हैं, तो आप भी उसकी पहुंच और असर का हिस्सा बनते हैं.

 

Kusha Kapila Blasts Pranit 370 Biryani


कॉमेडी, क्राउडवर्क और जिम्मेदारी पर बहस

इस विवाद ने एक बार फिर कॉमेडी शो, क्राउडवर्क और वायरल क्लिप कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं.लोग यह बहस कर रहे हैं कि-क्या हर मजाक जोक माना जाए ,क्या कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे बयान रोकें या चुनौती दें और क्या वायरल होने की दौड़ में संदर्भ खो दिया जाता है.

 

 

कंपनी की कार्रवाई और माफी

विवाद बढ़ने के बाद संबंधित युवक ने अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि यह उसकी गलती थी.वहीं, प्रणित मोरे ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें उस कॉमेंट को वहीं रोकना चाहिए था और इसे आगे बढ़ने देना गलत निर्णय था.उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी निर्णय लेने में चूक थी और उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही