Search

 
 
 

Entertainment News : Bigg Boss 20' को लेकर बड़ा अपडेट, सलमान खान इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग!

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर एक अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सितंबर 2026 से बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
 

Lagatar Desk : टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर एक अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सितंबर 2026 से बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

 

मेकर्स इस बार शो को नए ट्विस्ट, दिलचस्प कंटेस्टेंट्स और भव्य अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, शो को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

 

नए चेहरों के साथ लौट सकते हैं पुराने कंटेस्टेंट्स

 

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों के अलावा अन्य क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियों से भी संपर्क किया जा रहा है. वहीं, सीजन को और दिलचस्प बनाने के इस सीजन में 'ओल्ड वर्सेस न्यू' की थीम हो सकती हैहालांकि, शो के कंटेस्टेंट्स और फॉर्मेट को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

फिल्म और शो के बीच संतुलन बनाएंगे सलमान खान

सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में उनकी टीम फिल्म और रियलिटी शो दोनों के शेड्यूल को संतुलित करने पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि अभिनेता 'बिग बॉस 20' की शूटिंग शुरू करने से पहले अपनी फिल्म का बड़ा हिस्सा पूरा कर लेंगे.

 

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे सलमान खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में नयनतारा के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वह सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म मातृभूमि में भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. हालांकि, इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है.

 

फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार

'बिग बॉस 20' को लेकर सामने आई इस जानकारी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. अब सभी की निगाहें मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसमें शो की लॉन्च डेट, कंटेस्टेंट्स और नए ट्विस्ट्स का खुलासा किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही