Search

 
 
 

Ranchi News : घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, आंदोलनकारियों के धरने को लेकर बदला गया है रूट

झारखंड आंदोलनकारियों के मुख्यमंत्री आवास घेराव और धरना प्रदर्शन को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कांके रोड से आने और जाने वाले वाहन अब राम मंदिर, प्रेमसन चौक होते हुए सिद्धू कान्हू पार्क, एटीआई चौक और एसएसपी आवास मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.
 

Ranchi :  झारखंड आंदोलनकारियों के मुख्यमंत्री आवास घेराव और धरना प्रदर्शन को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कांके रोड से आने और जाने वाले वाहन अब राम मंदिर, प्रेमसन चौक होते हुए सिद्धू कान्हू पार्क, एटीआई चौक और एसएसपी आवास मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

 

इस वैकल्पिक मार्ग में सिंगल रोड है, ऐसे में यहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की संभावना है, इसलिए केवल जरूरी काम होने पर ही इस रास्ते का उपयोग करने की सलाह दी गई है. वहीं मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और कांके रोड की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर यातायात को प्रतिबंधित और डायवर्ट किया गया है.

 

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें और सभी निर्देशों का पालन करें. अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाएं, ताकि शहर में जाम की स्थिति से बचा जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही