Search

 
 
 

आंदोलनकारियों का पुलिस पर फूटा गुस्सा, बोलें-जिसने झारखंड बनाया, उसे ही जमीन पर बैठने को कह रहें

मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे झारखंड आंदोलनकारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब पुलिस की ओर से उन्हें जमीन पर बैठने के लिए कहा गया. सिद्धू-कानू पार्क के पास बैरिकेडिंग कर रोके गए आंदोलनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई.
 

Ranchi :  मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे झारखंड आंदोलनकारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब पुलिस की ओर से उन्हें जमीन पर बैठने के लिए कहा गया. सिद्धू-कानू पार्क के पास बैरिकेडिंग कर रोके गए आंदोलनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई.

 

आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए हमने संघर्ष किया, हमारे लोगों ने बलिदान दिया. आज वही आंदोलनकारी सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और हमें ही जमीन पर बैठने के लिए कहा जा रहा है. अधिकारी और पुलिस वाहन पर बैठेंगे, लेकिन हम जमीन पर नहीं बैठेंगे.

 

Uploaded Image

 

पुलिस से हुई बहस के दौरान कई आंदोलनकारी भावुक और आक्रोशित नजर आए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन की बदौलत राज्य का गठन हुआ था, इसलिए आंदोलनकारियों के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा. इस दौरान सिद्धू-कानू पार्क के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया गया.

 

आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि झारखंड हमारे संघर्ष की पहचान है. अपने हक और सम्मान की लड़ाई हम आगे भी लड़ते रहेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही