Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : ‘बंटवारा 1947’ का दमदार मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज

सनी देओल की स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज को तैयार है. जो14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 1947 का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : सनी देओल की स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज को तैयार है. जो14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 1947 का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है.  

 

शेयर किए मोशन पोस्टर  बेहद शानदार, रोंगटे खड़े कर देने वाला और दिल को छू लेने वाला है. पोस्टर यह संकेत देता है कि फिल्म केवल इतिहास की कहानी नहीं होगी, बल्कि मानवीय रिश्तों, दर्द और जज्बे की भी एक मजबूत दास्तान पेश करेगी.राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का टीज़र दर्शकों में भारी उत्साह पैदा कर रहा है.

 

 

सनी देओल निभाएंगे मुख्य भूमिका

फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. कहानी एक ऐसे नायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने नफरत और भय के माहौल के बीच भी साहस और इंसानियत का रास्ता चुना. फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

 

30 साल बाद लौट रही है हिट जोड़ी

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ आ रही है. इससे पहले दोनों ने घायल, दामिनी और घातक जैसी यादगार फिल्में दी थीं.

 

ए. आर. रहमान का संगीत, जावेद अख्तर के बोल

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीतों को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है. संगीत और शब्दों का यह संगम फिल्म को और अधिक प्रभावशाली बनाने की उम्मीद जगा रहा है.

 

14 अगस्त 2026 को होगी रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है. देश के विभाजन की स्मृतियों को समर्पित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही