Search

 
 
 

Ranchi News: बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Ranchi: कांटाटोली स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में नगर निगम के विजिलेंस टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान बसों के आवागमन मार्गों के किनारे अवैध तरीके से ठेला खोमचा के दुकान संचालित किए जा रहे थे. इसके अलावा बस एजेंटों ने भी कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा किए थे.
 

Ranchi: कांटाटोली स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में नगर निगम के विजिलेंस टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान बसों के आवागमन मार्गों के किनारे अवैध तरीके से ठेला खोमचा के दुकान संचालित किए जा रहे थे. इसके अलावा बस एजेंटों ने भी कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा किए थे. जहां पर छाता लगाकर यात्रियों के टिकट कांटे जा रहे थे.

 

अवैध कब्जा की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम पहुंची. लोगों को स्वेच्छा से सड़क के किनारे लगाए गए दुकानों को हटाने के लिए अपी की जा रही थी. लेकिन कुछ दुकानदारों ने इनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. इसके बाद नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया. इस दौरान नगर निगम की टीम कर्मी से कुछ दुकानदारों और एजेंटों ने धक्का-मुक्की भी की. 

Uploaded Image

  
सड़क किनारे लगाए गए समानों को जब्त कर ले गयी टीम

नगर निगम की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गई, क्योंकि नगर निगम की टीम को देखते ही कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से ठेला को हटाना शुरू कर दिया. जिन्होंने अपना सामान नहीं हटाया, उसे टीम ने जब्त कर लिया और अपने साथ ले गए.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही