Search

 
 
 

शहाबुद्दीन की मौत पर सस्पेंस, समाचार एजेंसी ने डिलीट किया ट्वीट, मौत की खबर की पुष्टि नहीं

 

Bihar : सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत पर बना संस्पेंस, समाचार एंजेसी ने डिलीट की मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत वाली पोस्ट. बता दें कि 21 अप्रैल को कोरोना संक्रमित की खबर आयी है. समाचार एंजेसी के द्वारा आज सुबह पहले बताया गया कि पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत कोरोना के हो गयी है. कोरोना होने के बाद उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान मौत की खबर एंजेसी ने अपने ट्वीटर एकाउंट में पोस्ट किया था. खबर के कुछ ही घंटों के बाद एंजेंसी ने डिलीज किया पोस्ट.

तिहाड़ जेल में आजावीन कारावास की सजा काट रहे

बता दें कि इससे पहले पिछले साल सितंबर में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पिता शेख मोहमद हसीबुल्लाह (90 वर्ष) का निधन हो गया था. उस वक्तर तिहाड़ में बंद पूर्व सांसद को पैरोल पर लाने की मंजूरी नहीं मिल पाई थी. हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजावीन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे है. 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ लाने का आदेश दिया था.

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को  अलग बैरक में रखा जाता था

तिहाड़ जेल में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को  अलग बैरक में रखा जाता था. उस बैरक में शहाबुद्दीन के अलावा कोई दूसरा कैदी नहीं रहता था.   तिहाड़ में तीन ऐसे कैदी (शहाबुद्दीन, छोटा राजन और नीरज बवाना) हैं जिनको अलग-अलग बैरकों में अकेला रखा गया है. इन तीनों को किसी से मिलने- जुलने की परमिशन नहीं दी जाती है. पिछले लगभग 1 महीनों  से इनके परिजनों को भी मिलने की इजाजत नहीं दिया जा रहा है. इन सबके बावजूद शहाबुद्दीन कैसे कोरोना संक्रमित हो गया, ये चिंता का विषय है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही