Search

 
 
 

T20 वर्ल्ड कप 2026 पर फिक्सिंग के संदेह, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा टीम से जुड़े फिक्सिंग की जांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC कर रही है, लेकिन अब इस मामले में हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच के दौरान कथित फिक्सिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका सामने आई है.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा टीम से जुड़े फिक्सिंग की जांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC कर रही है, लेकिन अब इस मामले में हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच के दौरान कथित फिक्सिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका सामने आई है. ICC की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की भूमिका की जांच कर रही है.

 

डॉक्यूमेंट्री में कई खुलासे

दरअसल, ICC की ACU ने हाल ही में प्रसारित 'करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट' नाम की डॉक्यूमेंट्री में किए गए दावों के बाद जांच शुरू की थी. जिसमें क्रिकेट कनाडा संदेह के घेरे में है. इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) पर प्रसारित किया गया था. इस डॉक्यूमेंट्री में कनाडा क्रिकेट के भीतर भ्रष्टाचार के दावों का जिक्र किया गया है.

 


कप्तान दिलप्रीत बाजवा पर संदेह

डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक, कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा पहली बार तब संदेह हुआ, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बेहद महंगा और असामान्य ओवर किया. CBC ने बताया कि इस खुलासे के बाद स्पॉट-फिक्सिंग की आशंका के चलते ACU ने उनसे पूछताछ की और उनका मोबाइल फोन भी खंगाला. जांच अभी जारी है.

 

मैच कहां और क्या हुआ?

कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में 17 फरवरी को हुआ था. इस मुकाबल में पहले कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे. जवाबी पारी खेलते हुए, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 15.1 ओवर में मैच जीत लिया था और सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया था.

 

किस ओवर की जांच

टारगेट को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा गेंदबाजी कर रहा था. पांचवे ओवर में कुछ हुआ जो संदेह का कारण बना. इस ओवर कप्तान दिलप्रीत बाजवा गेंदबाजी कर रहे थे. बाजवा के ओवर में 15 रन बने थे, जिसमें एक नो-बॉल और एक वाइड शामिल थी. उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था. 


दिलप्रीत बाजवा को वर्ल्ड कप से सिर्फ तीन हफ्ते पहले कप्तान बनाए जाने को लेकर भी विवाद रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग के धमकियों के चलते बाजवा टीम में बने रहें और बाद में कप्तान भी बनें. 

 

रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग का जिक्र

डॉक्यूमेंट्री में चौंकाने वाले कई खुलासों के बाद अब नई रिपोर्ट CBC ने इस कथित फिक्सिंग कांड को सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा है. यह गैंग कनाडा में एक आपराधिक संगठन के रूप में विख्यात है और वहां की सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस गैंग का संबंध सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से भी रहा है.


अध्यक्ष पर भी उठे सवाल

CBC की रिपोर्ट में क्रिकेट कनाडा के मौजूदा अध्यक्ष अरविंदर खोसा का नाम भी संदेह के साए में है. रिपोर्ट में दावा है कि उनका संबंध उन लोगों से था, जिन्होंने खिलाड़ियों को धमकाया. हालांकि, खोसा ने अपने पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश है. रिपोर्ट में कहा गया है कि खोसा ने पूर्व अध्यक्ष अमजद बाजवा से इस घटना को लेकर बात की थी, लेकिन अमजद ने अनभिज्ञता जताई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही