की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
चार मई को गया था जेल
बता दें कि बीते दो मई को चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला ग्राम में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. इस हत्या कांड में सेंधु मुंडा भी आरोपी था. तीन मई को चंदवा थाना में मामला दर्ज होने के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा व थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम के सदस्यों ने चार मई के इस हत्याकांड में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उनमें सेंधु मुंडा भी शामिल था.सेंधु मुंडा की मौत की न्यायिक जांच हो : प्रतुल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सेंधु मुंडा की मौत को रहस्यमयी बताते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेल में बंद विचाराधीन आदिवासी कैदी सेंधु मुंडा की मौत ने कई सवाल खड़ा किये हैं. प्रतुल ने कहा कि सेंधु के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो इस बात को बल दे रहा है कि सेंधु की प्राकृतिक मौत नहीं है. प्रतुल ने जेल प्रशासन पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है. प्रतुल ने सेंधु मुंडा के शरीर पर गहरे जख्मों की तस्वीरों को ट्वीट कर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : ट्रेन">https://lagatar.in/virendra-ram-and-alok-ranjan-used-to-carry-crores-of-rupees-in-cash-by-train-transactions-were-done-through-hawala-businessman-ravi/">ट्रेनसे करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन [wpse_comments_template]

Leave a Comment