Search

 
 
 

सुवेंदु अधिकारी का आदेश, विसर्जन के दौरान केवल सनातन धर्म को मानने वाले ही दुर्गा प्रतिमाओं को छू सकेंगे

National  News : श्री अधिकारी ने कहा, उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि हुगली नदी में प्रतिमाओं को ले जाने वालों की पहचान रखी जाये.  केवल सनातन धर्म को मानने वाले ही प्रतिमाओं को छुएंगे.  इसमें कोई सांप्रदायिक बात नहीं है.
 
सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

National  News : हुगली नदी में विसर्जन के दौरान केवल सनातन धर्म मानने वालों को ही दुर्गा प्रतिमाओं को छूने की अनुमति होगी. धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही.  

 

 

 

सुवेंदु अधिकारी ने यह बात कोलकाता के बाबूघाट में विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेते समय कही.  इस अवसर पर उनके साथ कोलकाता की नगर आयुक्त स्मिता पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद भी मौजूद थे.

 

 

 

 

श्री अधिकारी ने कहा, उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि हुगली नदी में प्रतिमाओं को ले जाने वालों की पहचान रखी जाये.  केवल सनातन धर्म को मानने वाले ही प्रतिमाओं को छुएंगे.  इसमें कोई सांप्रदायिक बात नहीं है.

 

 

सीएम ने कहा कि इस साल सुरक्षा चिंताओं और विसर्जन अनुष्ठानों के धार्मिक महत्व, दोनों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है.

 


सुवेंदु अधिकारी ने कहा, विसर्जन की पवित्रता बनाए रखने के लिए हमें उन परंपराओं, शास्त्रों और नियमों का पालन करना होगा, जो हजारों वर्षों से चले आ रहे हैं.  यह एक त्योहार है, लेकिन मुख्य रूप से यह एक धार्मिक कार्यक्रम है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही