Search

 
 
 

सुवेंदु सरकार का बजट,एक लाख नौकरियां, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा,अन्नपूर्णा योजना में मिलेंगे 3000

पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार ने विधानसभा में आज सोमवार को पहला आम बजट पेश किया. सुवेंदु सरकार ने नये बजट में एक लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, अन्नपूर्णा योजना के तहत प्रति  माह 3000 रुपये  समेत कई अहम घोषणा की है. सरकारी पदों में  33 प्रतिशत पद आरक्षण महिलाओं के लिए निर्धारित किये गये हैं.
 
वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता

Kolkata : पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार ने विधानसभा में आज सोमवार को पहला आम बजट पेश किया. सुवेंदु सरकार ने नये बजट में एक लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, अन्नपूर्णा योजना के तहत प्रतिमाह 3000 रुपये समेत कई अहम घोषणा की है. सरकारी पदों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिएआरक्षित  किये गये हैं.

 

बजट पेश करने से पूर्व मुख्यमंत्री. सुवेंदु अधिकारी और वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने पूजा-अर्चना की. अहम बात यह रही कि बजट दस्तावेज पारंपरिक बंगाली चटाई और जूट से तैयार की गयी फाइल में विधानसभा लाये गये.   

 

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं. बता दें कि अन्नपूर्णा योजना पूर्व की ममता सरकार की लक्ष्मी भंडार स्कीम का नया रूप है.  

 

बजट अनुमान के अनुसार इस योजना में एक करोड़ महिला लाभार्थियों को शामिल किया जायेगा.  यह आवंटन योजना के तहत प्रति माह 3000 रुपये की तय सहायता राशि के साथ एक करोड़ लाभार्थियों को कवर करने के लिए ही काफी होगा. ध्यान दिये जाने की बात यह है कि टीएमसी सरकार कीलक्ष्मी भंडार स्कीम में  लगभग 2.4 करोड़ लाभार्थी थी.  

 

बजट भाषण की शुरुआत में ही वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर जानकारी दी कि राज्य पर 8 लाख 55 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है. हालांकि वित्त मंत्री ने साफ कहा कि  राज्य में जारी सभी सामाजिक परियोजनाएं जारी रहेंगी.

 

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही