Search

CCL में स्वच्छता पखवाड़ा: प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर बचाएं पर्यावरण पर हुआ वेबिनार

Ranchi: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से Reducing Plastic Waste for A Greener Tomorrow विषय पर व्याख्यान और वेबिनार का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया. इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किए गए. इसके अलावा प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी लाने के उपायों को प्रोत्साहित किए.
 
इस अवसर पर सीआईपीईटी (CIPET) के निदेशक व प्रमुख अवनीत कुमार जोशी ने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट के बढ़ते चलन से पर्यावरण पर प्रभाव पड़ रहा है. सतत विकास में अपशिष्ट प्रबंधन की भूमिका पर भी चर्चा किए गए. प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने के लिए उपायों पर प्रकाश डाले गए. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जनभागीदारी को आवश्यक बताया.

कार्यक्रम के महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण), सीसीएल, संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के उद्देश्यों की चर्चा किए और कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सभी कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका का आह्वान किया.

आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और वेबिनार के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया. प्रतिभागियों ने प्लास्टिक अपशिष्ट न्यूनीकरण व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की. साथ ही स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही